{"_id":"66edf2e2c0c48714990fc354","slug":"firing-at-the-residence-of-inter-college-manager-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122241-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: इंटर कालेज के प्रबंधक के आवास पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: इंटर कालेज के प्रबंधक के आवास पर फायरिंग
विज्ञापन
शिकारपुर। नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक के आवास पर चार लोगों ने फायरिंग की। हथियार से निकली गोली दुकान के बाहर लगे शटर को भेदती हुई अंदर खिड़की में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव का सरावा निवासी शाहबुद्दीन नगर के मोहल्ला गंज सादात में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। शाहबुद्दीन वर्तमान में नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। उनका बड़ा बेटा डॉ. परवेज स्कूल के पूर्व प्रबंधक हैं। बृहस्पतिवार की रात नकाबपोश चार लोगों ने प्रबंधक के मकान के बाहर आकर फायरिंग की। एक गोली उनके शटर को भेदती हुई खिड़की में लगी है। पूर्व प्रबंधक डॉ. परवेज ने बताया कि फायरिंग की पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चारों लोगों में से एक आरोपी को पहचान लिया है। उन्होंने नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि प्रबंधक पद की रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।
दो महीने से की जा रही थी रेकी
पूर्व प्रबंधक डॉ. परवेज ने बताया कि आरोपी उसके क्लीनिक और आवास के आसपास उसकी काफी दिनों से रेकी कर रहे थे। जिस संबंध में कोतवाली पुलिस को 23 अगस्त को लिखित में तहरीर भी दी गई थी। तहरीर देने के बाद कोतवाली के एक दरोगा भी उनके घर आए थे। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी या उनके परिवार का सदस्य की कभी भी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।-- विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव का सरावा निवासी शाहबुद्दीन नगर के मोहल्ला गंज सादात में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। शाहबुद्दीन वर्तमान में नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। उनका बड़ा बेटा डॉ. परवेज स्कूल के पूर्व प्रबंधक हैं। बृहस्पतिवार की रात नकाबपोश चार लोगों ने प्रबंधक के मकान के बाहर आकर फायरिंग की। एक गोली उनके शटर को भेदती हुई खिड़की में लगी है। पूर्व प्रबंधक डॉ. परवेज ने बताया कि फायरिंग की पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चारों लोगों में से एक आरोपी को पहचान लिया है। उन्होंने नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि प्रबंधक पद की रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
दो महीने से की जा रही थी रेकी
पूर्व प्रबंधक डॉ. परवेज ने बताया कि आरोपी उसके क्लीनिक और आवास के आसपास उसकी काफी दिनों से रेकी कर रहे थे। जिस संबंध में कोतवाली पुलिस को 23 अगस्त को लिखित में तहरीर भी दी गई थी। तहरीर देने के बाद कोतवाली के एक दरोगा भी उनके घर आए थे। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी या उनके परिवार का सदस्य की कभी भी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।