फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fire trucks

ट्रकों में लगी आग, जलीं धार्मिक पुस्तकें, जाम

Sat, 11 Jun 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अनूपशहर
अमर उजाला ब्यूरो/अनूपशहर Updated Sat, 11 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fire trucks
शुक्रवार देर रात अनूपशहर में धू-धू कर जलते दो ट्रक। - फोटो : ब्यूरो

छतुरिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े माल से लदे दो ट्रकों में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। लोगों ने चालक-हेल्पर को ट्रक से निकालकर उनकी जान बचाई। दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रकों में लदा लाखों का माल जल गया था।

विज्ञापन


कुछ धार्मिक पुस्तकों के जलने से एक समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अनूपशहर-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर जाम एक घंटे तक जाम लगाया। जानकारी के मुताबिक, न्यू बिहार उड़ीसा ट्रांसपोर्ट कंपनी गाजियाबाद ज्ञानी बार्डर से परचून, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रोनिक्स, केमिकल, किताबें आदि माल भाड़े लेकर दो ट्रक शुक्रवार रात बिहार भागलपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवरों ने ट्रकों में आई खराबी को ठीक कराने के लिए अनूपशहर के छतुरिया गांव के निकट रोक लिया। शनिवार रात करीब दो बजे ट्रक में आग लगने का पता चलने पर ग्रामीणों ने केबिन में सो रहे हेल्पर नीलू व कलुआ को खींचकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा डीजल टंकी में भी आग लगने से धमाके के साथ टंकी फट गई। जिससे खड़े दूसरे ट्रक में भी आग पकड़ ली। जानकारी ट्रक मालिक तथा पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई।

जिस पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में घंटों के प्रयास के बाद सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया, लेकिन उसके बाद भी ट्रकों से धुंआ का गुबार निकलता रहा। ट्रक मालिक मथुरा से छतुरिया आए और घटनाक्रम की जानकारी ली। दिनभर मलवा साफ करने की कवायद चलती रही।

इसी बीच मलवे के ढेर में लगी चिंगारी ने दोपहर बाद और आग पकड़ ली। ट्रक के माल में रखीं धार्मिक पुस्तकें धूं-धूंकर जलने लगीं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दोबारा पहुंचकर आग पर काबू पाया। धार्मिक पुस्तक जलने की सूचना पर एक समुदाय के लोग वहां पहुंच गए।

उन्होंने अनूपशहर-अलीगढ़ स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार और सीओ यशवीर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए अधिकारियों से नोंक-झोंक भी की। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम खोल लिया। एक व्यक्ति ने चालक-हेल्पर के खिलाफ तहरीर दी है।

दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक मौलाना ने ट्रक चालक-हेल्पर के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-यशवीर सिंह-सीओ अनूपशहर

ट्रकों में लगी आग में धार्मिक पुस्तकें जल गईं। एक समुदाय के लोग कार्रवाई की मांग की। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की है।-अरुण कुमार यादव-एसडीएम अनूपशहर

वह मौके पर आग बुझाने गए थे। थोड़ी आग सुगलती रह गई होगी, जो हमें दिखाई नहीं दी। दोबारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
-दलवीर सिंह-एफएसओ डिबाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed