फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR Filed Against Four for Shooting and Injuring Friends

Bulandshahar News: रात में आंधी-बारिश संग ओलावृष्टि, दिन में निकली धूप, चली ठंडी हवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Four for Shooting and Injuring Friends
बुधवार की रात आई आंधी संग बारिश व ओलावृ​ष्टि के दौरान इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/ऊंचागांव/बीबीनगर/अहमदगढ़/डिबाई। पिछले कुछ दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार की रात भी आंधी संग बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बृहस्पतिवार दिन निकलते ही धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। इससे तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट आ गई। मौसम वैज्ञानिक अभी भी इसी तरह का मौसम जारी रहने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

बार-बार बदल रहे मौसम के बीच पिछले पांच दिनों से दिन में धूप और रात के समय आंधी संग बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात आंधी-बारिश के बीच ओलावृष्टि भी हुई। बृहस्पतिवार को धूप तो निकली लेकिन हवा ठंडी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 54 फीसदी और हवा की गति आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। जबकि रात के समय आंधी की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, अचानक हुई तेज बारिश संग ओलावृष्टि की मार से खेत पूरी तरह गीले हो गए हैं। इससे आगामी बुवाई कार्य पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भर जाने से किसानों को अब खेत सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। किसान मूलचंद राणा, श्रीचंद, कुंवरपाल सिंह आदि किसानों ने बताया कि यह समय बुवाई की तैयारी का थी लेकिन मौसम की इस मार ने सारी योजना पर पानी फेर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी बारिश संग आंधी आने का अनुमान लगातार बना हुआ है। इस समय तापमान में भी गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री पर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed