{"_id":"61d32810e8f08f76072c030c","slug":"fir-against-one-bulandshahr-news-gbd2321687105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को झुलसाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को झुलसाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश को झुलसाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर/डिबाई। बेसहारा गोवंशों को असामाजिक तत्वों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ से झुलसाने के मामले में अब डीएम ने सख्ती दिखाई है। डीएम के आदेश पर डिबाई सीवीओ की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि एसडीएम और बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए मामले की स्थिति से डीएम को अवगत कराया है।
डिबाई क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोवंशों को किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर घायल कर दिया था। इस मामले को अमर उजाला ने रविवार के अंक में डिबाई में तेजाब डालकर जलाए जा रहे गोवंश अफसर खामोश शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और बीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मौके पर स्थिति देखी और उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी हैं।
जिलाधिकारी ने घायल गोवंशों का उपचार कराने के निर्देश दिए। सोमवार दोपहर सीवीओ डॉ. मनोज कुमार ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ गोवंशों को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। डीएम ने मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
तीन गोशालाओं की जिम्मेदारी एक चिकित्सक पर
डिबाई क्षेत्र के तलवार, कर्णवास और राजघाट में संचालित गोशालाओं में 250 से अधिक गोवंश हैं। इन गोवंशों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार के लिए केवल एक चिकित्सक डॉ. धनंजय ही तैनात हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के 22 गांवों के तीन हजार से अधिक पशुओं के स्वास्थ्य की जांच का भी जिम्मा दिया गया है। इसके चलते टीम गोशालाओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।
वहीं शिकारपुर क्षेत्र की अनाज मंडी में स्थित गोशाला में भी गोवंश ठंड से कंपकंपा रहे हैं। हालात यह हैं कि रात में टीन शेड के नीचे पशुओं को बैठा दिया जाता है। त्रिपाल की भी व्यवस्था नहीं है।
बेसहारा गोवंशों के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गोवंशों को संरक्षित करने के लिए बनाई गई गोशालाओं में केवल खानापूर्ति की जा रही है। खुले में घूमते गोवंश किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। जिससे किसानों में रोष व्याप्त हैं, लेकिन कई बार प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या से किसानों को निजात नहीं दिलाई गई तो इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र भाटी, संजय शर्मा, वीरेंद्र सिंह, बंटी लोधी, आशुतोष शर्मा, ताहिर अली मौजूद रहे।
गोवंशों को घायल करने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच करने और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं। गोवंशों के साथ इस प्रकार की वारदात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
अज्ञात बीमारी से 10 पशुओं की मौत
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर तालाब में पांच दिनों में एक किसान के 10 पशुओं की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। शिकायत के बाद भी चिकित्सकों के मौके पर न पहुंचने के कारण पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान भूदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते हुए बताया कि पांच दिनों के अंदर अज्ञात बीमारी से 10 पशुओं की मौत हो चुकी है और दो पशुओं की हालत गंभीर है। पशुओं की मौत के बाद सवीओ को मामले से अवगत कराया था, लेकिन कोई भी चिकित्सा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। दो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर खानापूर्ति कर ली। गांव के अन्य पशुओं में भी बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। संवाद