फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   File in the same village, 'Sir', prevented salary

फाइल में ही गांव गए ‘साहब’, रोका वेतन

Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
File in the same village, 'Sir', prevented salary
dm - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने बैठक में एक्सईएन नलकूप का झूठ पकड़ लिया। दरअसल, एक्सईएन ने गोद लिए जिस गंगा किनारे के गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक करने का दावा किया था, हकीकत में वह गांव में गए ही नहीं थे। जब झूठ पकड़ा गया तो एक्सईएन ने कोर्ट में तारीख होने की बात कहकर बचने की कोशिश की। डीएम ने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि एक्सईएन नलकूप ने गंगा किनारे बसे गांव महाराजपुर को गोद लिया था। डीएम के आदेश के क्रम में एक्सईएन को गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को खुले में शौच के प्रति जागरूक करना था, मगर एक्सईएन गांव ही नहीं पहुंचे। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि 30 गांवों में स्वच्छता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में एक्सईएन नलकूप ने दावा किया कि वह गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर चुके हैं।
विज्ञापन


डीएम को शक हुआ तो जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि एक्सईएन गांव अभी तक नहीं पहुंचे। झूठ पकड़े जाने पर एक्सईएन ने अधीनस्थ अफसर को गांव भेजने की बात कही। बाद में एक्सईएन ने बताया कोर्ट में तारीख होने के कारण गांव नहीं जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed