फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever outbreak in Shahpurkala, every house has a cot

Bulandshahar News: शाहपुरकला में बुखार का प्रकोप, हर घर में बिछी खाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Shahpurkala, every house has a cot
खुर्जा जंक्शन के गांव शाहपुर कला में बुखार से पीड़ित मरीज । संवाद
खुर्जा जंक्शन। शाहपुरकला गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा हा है। आलम यह है कि गांव के प्रत्येक घर में कम से कम एक सदस्य बीमार है। बीते सप्ताह में हुई पांच मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 53 लोगों की जांच की जिसमें बच्ची सहित तीन की रिपोर्ट एनएस 1 पॉजीटिव आई।
विज्ञापन

गांव में 29 सितंबर को एक, एक अक्टूबर को दो, तीन अक्टूबर, चार अक्टूबर और पांच अक्टूबर को एक-एक ग्रामीण की बुखार से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गांव निवासी रविंद्र सिंह का कहना है कि करीब एक माह से बुखार का प्रकोप फैल रहा है। ऐसे में कोई घर नहीं बचा, जहां पर कोई बीमार नहीं हो। गांव में रहने वाली नवीन, शिलेंद्र, जीतू, राज, अभय, दिव्यांशु, प्रकाश, सोनवीर, मुकेश, संतोष, धीरज समेत अन्य ग्रामीण बीमार हैं, जो घर पर रहकर ही अपना उपचार कर रहे हैं। इन सभी ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के शिविर में जांच कराई और दवाएं लीं।
विज्ञापन

धीरेंद्र सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में हर साल बीमार लोग होते हैं लेकिन इस बार स्थिति भयावह है। हर घर में सभी लोग बीमार होने शुरू हो गए। तमाम परिवारों में ऐसी स्थिति है कि कोई भोजन पकाने वाला भी नहीं है। सभी बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में 497 मरीजों की जांच
धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दाे अक्टूबर से लगातार गांव में जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसमें पांच दिनों में 497 ग्रामीणों की जांच की गई। सभी मरीजों की मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड की जांच की गई। इसमें तीन लोगों की एनएस 1 रिपोर्ट पाॅजीटिव आई। सभी को आवश्यक जांच व उपचार के लिए परामर्श दिया गया।



शाहपुर गांव में सोमवार को भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किट के माध्यम से 53 बुखार के मरीजों की एनएस 1 जांच की गई। इसमें तीन की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जो ज्यादा गंभीर बीमार नहीं थे। सभी को नियमित दवाएं लेने की सलाह दी गई। - प्रवीन कुमार, प्रभारी चिकित्सक, धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed