फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fever

बुखार से बच्चे समेत दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
fever
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
बुखार से बच्चे समेत दो की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद/अहमदगढ़। जिले में वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। बुखार से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को नौ वर्षीय बच्चे और एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। औरंगाबाद क्षेत्र में घर-घर लोग बीमार हैं।
अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव जीराजपुर निवासी रामप्रकाश वर्मा पुत्र किशनलाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उन्हें पिछले चार दिन से बुखार था। परिजनों द्वारा गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था। रामप्रकाश वर्मा के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य बिगड़ने पर खुर्जा के कैलाश अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

औरंगाबाद के अगौता ब्लॉक क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी सचिन (9) पुत्र अमन को पिछले पांच दिन से बुखार था। परिजनों द्वारा गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से उसका उपचार कराया जा रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों ने औरंगाबाद में ही एक अन्य अपंजीकृत चिकित्सक के वहां भर्ती कराया। सोमवार शाम को बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी की है। संबंधित से पत्राचार किया जा चुका है। बुखार से मौत की सूचना नहीं है। बुधवार को संबंधित स्थानों पर शिविर लगवाकर अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ

कमौना गांव में 194 बुखार के मरीजों की जांच की गई
छतारी। कस्बे के कमौना गांव में मंगलवार को 194 बुखार के मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने लक्षण के आधार पर मरीजों के सैंपल लिए और दवाएं दीं। अंबेडकर नगर में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कमौना गांव में रहने वाले 20 साल के युवक की रविवार रात को बुखार से मौत हो गई थी। पहासू स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि शिविर में 194 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इसमें 35 लोगों की एनएस-1, 68 संदिग्ध मरीजों की मलेरिया एंटीजन, 23 मरीजों की मलेरिया स्लाइड बनाकर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed