{"_id":"61686bfa9cc4c778b93532d9","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd2277225144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और महिला की मौत
विज्ञापन
बुखार से एक और महिला की मौत
ऊंचागांव। वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को उपचार के लिए ले जाते समय बुखार पीड़ित एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
नरसेना निवासी आरती शर्मा (28) पत्नी नीरज शर्मा पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। गांव में उपचार कराने के दौरान स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजनों द्वारा बुलंदशहर के गंगानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने डेंगू पीड़ित बता उपचार शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह महिला की हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, महिला को उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय सिंकदराबाद में एक चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि बुखार से महिला की मौत की जानकारी नहीं है। गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया जाएगा। साथ ही शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।