{"_id":"6155f7c18ebc3e0def3d94e3","slug":"fever-bulandshahr-news-gbd226898134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
गांव में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से दो महिलाओं की मौत
ऊंचागांव। गांव करियारी और अमरगढ़ में बृहस्पतिवार को बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला का मेरठ तो दूसरी महिला का गांव में ही उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग मामले की जानकारी से इंकार कर रहा है।
क्षेत्र में अब तक सात से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अधिकांश गांव में वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। क्षेत्र के गांव करियारी निवासी सरोज देवी पत्नी फकीर चंद पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं और मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, कस्बा अमरगढ़ निवासी सीमा पत्नी चंद्रपाल सिंह भी पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। गांव में ही एक अपंजीकृत चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने पर मंगलवार को परिवार के लोग सीएचसी ले गए लेकिन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के चलते वहां उचित उपचार नहीं मिल सका। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा प्रभारी से जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट देखने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
नगला मदारीपुर और सेमली में 72 मिले बुखार से पीड़ित
ऊंचागांव/औरंगाबाद। ऊंचागांव के नगला मदारीपुर और अगौता क्षेत्र के सेमली गांव में बृहस्पतिवार को सीएमओ ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप में 262 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें 72 लोग बुखार से पीड़ित मिले। दोनों गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया।
बृहस्पतिवार को नगला मदारीपुर के संवलियन विद्यालय में शिविर का आयोजन किया। शिविर में 160 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें 32 लोग बुखार से पीड़ित मिलने पर मलेरिया की जांच कराई, साथ ही 14 लोगों की एनएस-1 किट से जांच की गई। दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई। शिविर के दौरान में 60 लोगों की कोरोना जांच कर ग्रामीणों को मास्क का वितरण करते हुए लोगों को आपस में दूरी बनाने, घर के अंदर कूलर व बर्तनों में पानी जमा न होने देने की जानकारी की। अगौता क्षेत्र के गांव सेमली में सीएमओ की देखरेख में शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 102 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें 40 लोग बुखार से पीड़ित मिले। सभी की मलेरिया और डेंगू जांच की गई। जो निगेटिव आई। सीएमओ ने बताया कि ऊंचागांव के नगला मदारीपुर और अगौता क्षेत्र के सेमली गांव में शिविर लगाकर 262 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 72 लोग बुखार से पीड़ित मिले। संवाद