फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fever

गांव सेमली में सौ से ज्यादा बुखार की चपेट में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
fever
सेमली गांव में घर पर ड्रिप लगवाती बीमार महिला। - फोटो : BULANDSHAHR
गांव सेमली में सौ से ज्यादा बुखार की चपेट में
विज्ञापन

बुलंदशहर/औरंगाबाद। मौसम में बदलाव और गांव में गंदगी के कारण घर-घर लोग बीमार पड़े हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चार तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 13 किमी दूर होने के कारण लोगों को मजबूरन अपंजीकृत चिकित्सकों से इलाज करवाना पड़ रहा है। गांव के करीब 15 लोगों का मेरठ में डेंगू का उपचार चल रहा है। साथ ही 100 से अधिक लोग गांव में ही ड्रिप लगवाकर उपचार करवा रहे हैं।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव सेमली में घर-घर वायरल, मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू समेत मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगों की खाट बिछी हुई है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम गांव पहुंची तो लोगों ने बीमारी से बचाव के लिए गांव में ही सरकारी चिकित्सालय खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने सितंबर माह में 38 लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की बात कही।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण
घर में वायरल बुखार से सदस्य पीड़ित हैं। किसी प्रकार इलाज करवा रहे हैं। चार किमी दूर प्राथमिक चिकित्सालय जाते हैं तो वहां पर चिकित्सक न मिलने पर बैरंग लौटना पड़ता है। - नानक चंद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में घर-घर लोगों के बीमार रहने पर भी अब तक मात्र दो दिन स्वास्थ्य अफसरों द्वारा शिविर लगाया गया। निजी अस्पताल से तीन बार शिविर लगाकर जांच की जा चुकी है। - हरीश लोधी
गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करीब 13 से 14 किमी दूर है। नजदीक के सरकारी चिकित्सालय पर विशेषज्ञों चिकित्सक नहीं हैं। इसके चलते इलाज में काफी परेशानी हो रही है। - नीरज कुमार
गांव के अधिकांश लोग मेरठ में उपचार करा रहे हैं। मेरठ में 30 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। साथ ही मलेरिया और टाइफाइड के मरीज भी हैं। - रूप सिंह
एक माह से गांव में घर-घर लोग बीमार हैं। कुछ लोगों का मेरठ में उपचार चल रहा है। निजी अस्पतालों के सहयोग से तीन शिविर आयोजित करवाए जा चुके हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा चुका है। सफाई भी कराई जाती है। - बबीता देवी, प्रधान
गांव में डेंगू और बुखार के मरीजों के होने की जानकारी नहीं है। कुछ दिन पूर्व गांव में शिविर लगाकर जांच करवाई जा चुकी है। एहतियातन गांव में दोबारा शिविर लगवाकर जांच करवा दी जाएगी। डेंगू का केस होने पर समुचित इलाज करवाया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ

आठ दिन में गंभीर रूप ले सकता है बुखार
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1504 लोगों ने उपचार कराया। इसमें 383 लोग वायरल बुखार के शामिल रहे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि बुखार होने के पहले आठ दिन बेहद खतरनाक होते हैं। लापरवाही बरतने पर जटिल लक्षण सामने आ सकते हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से अधिक केस देरी वाले आ रहे हैं।
बुखार के गंभीर लक्षण
- हाथ-पैर का ठंडा होना, बुखार के साथ पेशाब पीला आना।
- बुखार उतरने के बाद पेट में दर्द और उल्टी का बने रहना।
- लीवर का साइज बढ़ना और सांस लेने में तकलीफ होना।
- हाथ- पैर में सूजन और शरीर पर लाल दाने होना।
- पेट का फूल जाना और अधिक बेचैनी होना।
बचाव के उपाय
- घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें।
- नालियों में मिट्टी के तेल का छिड़काव करें।
- कूलर और बर्तन में रखें पानी को बदलते रहें।
- ठंडे पेय पदार्थों और बासी भोजन से बचें।
- मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed