फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Female constable skeleton found in Delhi after two years family wanted to make daughter a big officer

प्यार, धोखा और कत्ल: दो साल बाद नाले में मिली महिला सिपाही की लाश, फिल्म दृश्यम जैसी की थी कातिल ने प्लानिंग

Mon, 02 Oct 2023 08:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

Female Police Constable Murder Case: गांव कोटा निवासी मोनिका पढ़ाई में शुरू से होनहार थी। उसने एमए, बीएड और नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्ष 2014 में मोनिका दिल्ली पुलिस में महिला सिपाही के पद पर भर्ती हुई।

विज्ञापन
Female constable skeleton found in Delhi after two years family wanted to make daughter a big officer
महिला सिपाही मोनिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात महिला सिपाही मोनिका का दिल्ली में कंकाल मिलने पर गांव में शोक छाया हुआ है। मृतका के घर पर शोक संतप्त लोगों की आवाजाही लगी हुई है। परिजन मोनिका को बड़ा अफसर बनाना चाहते थे। उसकी मौत की सूचना से वह स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

गांव कोटा निवासी मोनिका पढ़ाई में शुरू से होनहार थी। उसने एमए, बीएड और नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्ष 2014 में मोनिका दिल्ली पुलिस में महिला सिपाही के पद पर भर्ती हुई। परिजन अपनी बेटी को बड़ा अफसर बनता देखना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2018 में गांव कोटा निवासी महिला कांस्टेबल मोनिका की पीसीआर में तैनात हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह राणा से मिलना जुलना हुआ। आरोपी ने सितंबर 2021 में अगवा करने के बाद मोनिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव पत्थर से बांधकर दिल्ली के बुराड़ी पुश्ता के पास नाले में डुबा दिया गया था। 20 अक्टूबर 2021 में मोनिका की गुमशुदगी मुखर्जी नगर थाने में दर्ज की गई थी। जिसमें कहा गया गया था कि मोनिका 8 सितंबर 2021 से लापता थी। 

विज्ञापन

इस वर्ष अप्रैल में सिपाही के परिजनों ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब दो साल बाद मोनिका का कंकाल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर नाले से मोनिका का कंकाल बरामद किया है। मृतका के भाई ने बताया कि वह अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed