फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father-in-law tried to rape after not getting one crore rupees in dowry

Bulandshahar News: दहेज में एक करोड़ रुपये नहीं मिलने पर ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law tried to rape after not getting one crore rupees in dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शादी के पांच माह के भीतर ही दहेज के लिए रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले उनके मायके वालों से एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। नवविवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। मामले में नगर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी सिख धर्म के रीति रिवाज से लुधियाना, पंजाब निवासी युवक के साथ 15 दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी से पहले हुई बातचीत में वर पक्ष को बता दिया गया था कि 2020 में एक व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर धोखे से शादी के कागजात तैयार कर लिए हैं जबकि, उनकी बेटी आरोपी के घर कभी नहीं गई। वर पक्ष को यह भी बताया गया था कि न्यायालय के माध्यम से पहले हुई शादी के कागजातों को समाप्त करने को तैयार हैं। वर पक्ष की ओर से कहा गया कि न्यायालय में मुकदमा दायर कर दें, तो हम शादी कर लेंगे। आश्वासन पर हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत दिनांक 24 मई 2023 वाद दायर कर दिया गया था। वर पक्ष शादी के लिए इस लिए भी तैयार था कि लड़के को आंखों की बीमारी थी और वह बार-बार अपनी पलकें झपकाता और हकलाता है। हालांकि, बाद में तीन मई 2023 को रिंग सेरेमनी हुई और 30 अप्रैल 2023 को रिश्ता तय करते समय यह सहमति बनी की दावत के अलावा दहेज के रूप में 50 लाख रुपये के गहने, नकदी और कार दिया जाएगा। यह मांग पूरी कर दी गई। 15 दिसंबर 2023 को शादी के बाद से ही उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में एक करोड़ रुपया मांगा गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में आरोपियों ने पीड़िता को उसके मायके में छोड़ दिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed