{"_id":"66731822c14e480c280d2f45","slug":"farmers-surrounded-the-police-station-in-charge-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-117479-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसानों ने थाना प्रभारी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसानों ने थाना प्रभारी का किया घेराव
विज्ञापन
थाना प्रभारी का घेराव करने पहुंचे किसान।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के आदेश के बावजूद भी एक दरोगा द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर बुधवार को थाना प्रभारी का घेराव कर दरोगा की शिकायत की। थाना प्रभारी के सामने ही दरोगा व कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई।
भाकिमयू के मेरठ मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व जिलाध्यक्ष संजय सोलंकी के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राॅली में सवार होकर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गत दिनों गांव खिचरा निवासी किसान शादाब ने एक जमीन गांव सैंठा निवासी ग्रामीण से खरीदी थी। इस जमीन का इकरारनामा हो गया तथा रुपयों का लेनदेन भी हो गयास लेकिन, ग्रामीण ने जमीन का बैनामा नहीं किया। किसान शादाब ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की तथा एसडीएम ने इस जमीन को लेकर 145 के आदेश संबंधित चोकी प्रभारी को दिए, लेकिन दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। दरोगा द्वारा एसडीएम के आदेश का पालन न कराने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए तथा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं की मौके पर मौजूद दरोगा से नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर विजय कुमार, संजू, रामकुमार सिंह, प्रदीप सिंह, कनक सिंह, धर्मेंद्र, अमरपाल, प्रीतम आदि मौजूद रहे। वहीं, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में एसडीएम के आदेश का पालन कराया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने संबंधित दरोगा को भी निर्देश दिए हैं।