{"_id":"651525d75e1a19e04a06da23","slug":"farmer-and-bull-died-due-to-broken-electric-wire-and-fall-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: शेरपुर में बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से किसान और बैल की मौत, मां बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: शेरपुर में बिजली का जर्जर तार टूटकर गिरने से किसान और बैल की मौत, मां बाल-बाल बची
Thu, 28 Sep 2023 12:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:36 PM IST
सार
गुलावठी के ग्राम शेरपुर में बृहस्पतिवार की सुबह खेतों पर बेल बुग्गी लेकर जा रहे एक किसान की 11000 केवी का तार टूट कर गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा एक बैल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुलावठी के ग्राम शेरपुर में बृहस्पतिवार की सुबह खेतों पर बेल बुग्गी लेकर जा रहे एक किसान की 11,000 केवी का तार टूट कर गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा एक बैल की भी मौत हो गई। किसान की मां बाल-बाल बच गई, लोगों ने गुलावठी-बीवी नगर मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शेरपुर निवासी किसान विपिन, अपनी मां कमलेश के साथ बेल बुगी पर सवार होकर खेत पर जा रहा था। गांव से निकलते ही एक रास्ते पर ऊपर से गुजर रही जर्जर 11000 केवी की विद्युत लाइन का तार टूट कर बुगी पर गिर गया, जिससे किसान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे हापुड़ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हापुड़ में ही मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
वहीं, किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बिजली विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा गुलावठी-बीवी नगर मार्ग पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने मौके पर पहुंचे ग्रामीण को समझाया तथा जाम न लगाने का आग्रह किया। खबर लिखे जाने तक किसान गांव में एकत्र थे।
विज्ञापन