फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmar's protest

किसानों का दिल्ली में आंदोलन सफल होने की कगार पर : योगेंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmar's protest
बीबीनगर में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करते योगेंद्र यादव। - फोटो : BULANDSHAHR
किसानों का दिल्ली में आंदोलन सफल होने की कगार पर : योगेंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर/ बीबीनगर। किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसानों का आंदोलन सफल होने के कगार पर है। तीन कानून मर चुके हैं। इसकी मात्र घोषणा होना बाकी है और इसके लिए सरकार कोई बहाना तलाश रही है। वह रविवार को बीबीनगर स्थित सोसायटी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के नेतृत्व में किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुआ।

योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान की जाति, धर्म, मजहब और झंडा नहीं, केवल किसानी है। देश भर का किसान आज एकजुट है। दिल्ली में जारी आंदोलन को ऐतिहासिक करार देते हुए उन्होंने कहा कि पीढ़ी में किसी एक को ऐसा आंदोलन देखने को मिलता है। महेंद्र सिंह टिकैत के आंदोलन को याद करते हुए यादव ने कहा कि टिकैत के आंदोलन की तरह ही किसान आंदोलन को दशकों बाद तक नाती -पोतों को इसके बारे बताया जाएगा। आंदोलन में किसानों के संकल्प को सराहते हुए उन्होंने कहा कि सर्दी में आंदोलनरत किसानों के संकल्प की परीक्षा थी और वह डटे रहे। अब किसान गर्मी को भी झेल कर आंदोलन को सफल बनाएगा। उन्होंने उपस्थित जन समूह को आंदोलन स्थल पर पहुंचने का संकल्प दिलाया। उन्होंने 23 मार्च को शहादत दिवस मनाने और 26 मार्च को भारत बंद को सफल बनाने का भी आह्वान किया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. धरपाल सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन किसी एक का नहीं बल्कि देश भर के पांच सौ संगठनों का है। इसलिए आंदोलन टूटेगा नहीं और सफल होकर रहेगा। अभी लड़ाई लंबी है और फसल भी आ रही है लेकिन किसान को हार नहीं माननी है। पूनम पंडित ने उपस्थित किसानों से एकता बरकरार रखने का आह्वान करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हित में न होकर बर्बाद करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता कैप्टन धर्मवीर सिंह और संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed