फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fake facebook account

युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर की अश्लील पोस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
fake facebook account
युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर की अश्लील पोस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर एक युवक ने उसके अश्लील फोटो पोस्ट कर दिये। पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर युवक ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने नगर पुलिस को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह घर में ही रहकर कढ़ाई का काम करती है। पीड़िता के अनुसार, मोहल्ले का एक युवक दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का है, आरोपी आए दिन उसे परेशान करता है। बीते दिनों उसे जानकारी मिली कि युवक ने फेसबुक पर उसका फर्जी अकाउंट बना दिया है और उसका फोटो एडिट कर उसे अश्लील बनाकर पोस्ट कर दिया है। इस पर उसने विरोध जताते हुए पुलिस में कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो आरोपी युवक ने घर में घुसकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहल्लेवासियों के वहां पहुंचने पर आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रोफाइल फोटो को रखें लॉक
साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक राजीव गौड़ ने बताया कि सोशल मीडिया पर खास तौर पर फेसबुक यूजर्स को अपनी प्रोफाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए। उन्हें अपनी आईडी और प्रोफाइल फोटो को लॉक रखना चाहिए, जिससे कि कोई उसे डाउनलोड कर गलत इस्तेमाल न कर सके। साथ ही प्राइवेसी के तहत अपने फोटो आदि केवल फ्रैंड्स के लिए ही ओपन रखें, अदर्स के लिए ब्लॉक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed