फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   face cold three days more

तीन दिन और सताएगी सर्दी

Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 11 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
face cold three days more
कृषि विज्ञान केंद्र में आलू की फसल की जांच करती डॉ.रीशू सिंह। - फोटो : ब्यूरो

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते शीतलहर का दौर जारी है। जिले में भी बुधवार सुबह पाला पड़ने से पारा लुढ़कर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिला के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बर्फबारी और पाला पड़ने से अगले तीन दिन तक गलन का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते हुई बारिश के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते जिले का पारा रोज गोते लगा रहा है। बुधवार को पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय पाला भी पड़ा, जिससे आलू, सरसों और मटर की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बन गई है।   
विज्ञापन


धूप निकलने के बाद शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बर्फबारी और पाला पड़ने से अगले तीन दिन तक गलन का दौर जारी रहेगा। हवा बंद होती है तो फिर लोगों को घने कोहरे का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाले से बचाए आलू और मटर की फसल को
कृषि विज्ञान केंद्र की फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रीशू सिंह ने कहा कि पाला पड़ने से आलू और मटर की खेती करने वाले किसान सतर्क हो जाएं। उन्होंने किसानों को आगाह किया है कि ऐसे मौसम में नमी अधिक होने पर इन फसलों पछेती झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ जाता है।

फसल को बीमारी से बचाने के लिए किसान मैकोजेब दो ग्राम या साइमोक्सेनिल और मैकोजेेब तीन ग्राम अथवा मेटालेक्जिल और मैकोजेब दो ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर फसल पर छिड़काव करें। यह मौसम सरसों की फसल पर भी प्रभाव डालता है।

लिच्छवी 12 और ऊंचाहार 15 तक रद्द
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली लिच्छवी 12 और ऊंचाहार 15 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों के आवागमन में हो रही गड़बड़ी के चलते रेलवे प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। वहीं, कई एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची।


डिब्रूगढ़ 16 घंटे, आम्रपाली 10 घंटे, फरक्का 17 घंटे, महानंदा 7 घंटे, मुरी और संगम 6 घंटे और गोमती सात घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि सिग्नल न मिलने के कारण ट्रेनें काफी देरी से चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed