फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Expired flour and oil were being sold in the sale, 3.5 quintals were seized.

Bulandshahar News: सेल में बिक रहा था एक्सपायरी डेट का आटा व तेल, 3.5 क्विंटल जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Expired flour and oil were being sold in the sale, 3.5 quintals were seized.
बेची जा रही एक्सपायरी सामग्री की जांच करते खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
बुलंदशहर। शहर के देवीपुरा प्रथम इलाके में लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ उजागर हुआ है। कपड़ों की सेल की आड़ में यहां एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर छापा मारकर भारी मात्रा में असुरक्षित खाद्य सामग्री बरामद की है। विभाग ने 3.5 क्विंटल सामग्री जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विनीत कुमार ने बताया कि नगर के देवीपुरा प्रथम, चार यार रोड स्थित आवास विकास कब्रिस्तान के पास मेसर्स जय भगवान टेक्सटाइल्स के नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड है। इस कंपनी के परिसर में ताजपुर-मालागढ़ निवासी संचालक सुभाषचंद द्वारा सेल लगाई गई थी।
विज्ञापन

कहने को तो यह कपड़ों की सेल थी, लेकिन यहां मल्टीब्रांड आटा, मक्के का आटा, बेसन के लड्डू, खाद्य तेल और अन्य किराना सामान भी बेचा जा रहा था।
सूचना मिलने पर विभागीय टीम ने जब सेल के स्टॉक की जांच की, तो अधिकारी भी दंग रह गए। मौके पर मौजूद 90 प्रतिशत से अधिक खाद्य सामग्री अपनी उपयोग की समय सीमा पार कर चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार लगभग 3.5 क्विंटल दूषित सामग्री बरामद की गई है। इसमें मुख्य उत्पाद पैक्ड आटा, मक्का का आटा, बेसन के लड्डू और रिफाइंड ऑयल हैं। टीम ने मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर एक्सपायरी सामग्री को नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी संचालक के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त जो नमूने लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश वर्मा और मनीषा शर्मा शामिल रहे।

खरीदारों में चिंता... सस्ता सामान सेहत पर न पड़ जाए भारी : खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से उन ग्राहकों में चिंता बढ़ गई है जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में इस सेल से खरीदारी की थी। देवीपुरा निवासी सतेंद्र ने बताया कि उन्हाेंने सेल से सामान खरीदा था। हालांकि वह इस सामान को नष्ट कर रहे हैं। ताकि परिजनों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article