{"_id":"694d6e6f24da7f7b57052c90","slug":"exercise-begins-for-the-construction-of-secunderabad-rural-police-station-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107228-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिकंदराबाद देहात थाना के निर्माण के लिए कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिकंदराबाद देहात थाना के निर्माण के लिए कवायद शुरू
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली सिकंदराबाद को दो भागों में विभक्त कर थाना सिकंदराबाद देहात के निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय के पत्र के क्रम में एसएसपी के थाना निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने को जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ के पत्र के क्रम में कोतवाली सिकंदराबाद को दो भागों में विभिक्त कर थाना सिकंदराबाद देहात के निर्माण के लिए जमीन की मांग की है। सिकंदराबाद देहात थाने में कोतवाली सिकंदाबाद के 23 गांव, थाना गुलावठी के 13 गांव प्रस्तावित है। गुलावठी थाना क्षेत्र की चौकी फकाना, कोतवाली सिकंदराबाद की चौकी संतपुरा के मध्य में सिकंदराबाद देहात थाना खोला जाना प्रस्तावित है।
ग्राम फकाना में मानक के अनुसार तीन हजार से दस हजार मीटर जमीन उपलब्ध नहीं है। जिला प्रशासन ने नवसृजित थाना सिकंदराबाद देहात की स्थापना के लिए गांव फकाना के मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम समाज की तीन हजार से दस हजार मीटर जमीन उपलब्ध कराने के लिए तहसील प्रशासन को पत्र लिखा है। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भी कोतवाली सिकंदराबाद को दो भागों में विभक्त कर सिकंदराबाद देहात थाना बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
Iसिकंदराबाद देहात थाने के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का पत्र मिला है। जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन को चिन्हित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अंकित सिंह तहसीलदार सिकंदराबाद।I