{"_id":"57a62ac74f1c1b78272b87f1","slug":"every-500-meters-will-be-accessible-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर 500 मीटर पर बनेंगे सुलभ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर 500 मीटर पर बनेंगे सुलभ शौचालय
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर पांच स्थित बस स्टैंड का बदहाल शौचालय।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में 500-500 मीटर की दूरी पर सुलभ शौचालयों का निर्माण होगा। लोगाेंको शौचालय ढूढ़ने में मुश्किल न हो, इसलिए शौचालय को जीपीएस की मदद से गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सुथरे शौचालयों का अभाव है। सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त शौचालय नहीं होने से खासतौर पर महिलाओं को बाजार में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर रोज की परेशानी से निजात दिलाने के लिए डीएम ने शौचालय निर्माण का मेगा प्लान बनाने का आदेश निकाय अफसरों को दिया है।
विज्ञापन
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 500-500 मीटर की दूरी पर सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में शौचालय के लिए स्थान चिंहित कर कार्य योजना पर भी काम शुरू कर दिया गया है। शौचालयों की लोकेशन को जीपीएस कीर मदद से गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। निकाय अफसर की रिपोर्ट के आधार पर सुलभ शौचालयों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।