{"_id":"61cb3f1379411d0f163021a0","slug":"eve-teasing-sikandrabad-news-gbd231853290","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मनचले की छेड़छाड़ से तंग छात्रा अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के लिए मजबूर है। मंगलवार को पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी व उसके सहयोगियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह नगर स्थित एक कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। स्कूल आते जाते उसके पड़ोसी गांव निवासी युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शिकायत करने पर मनचले के संबंधी उसे डांटने के बजाए उल्टे उसका ही समर्थन कर रहे हैं। बताया कि वह छेड़छाड़ के चलते मानसिक रूप से तनाव में है और अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ने के लिए मजबूर है। सीओ सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।
निष्क्रिय हुआ एंटी रोमियो स्क्वायड
छिेड़छाड़ रोकने के लिए गठित किया गया एंटी रोमियो स्क्वायड इन दिनों पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है। स्कूल, कॉलेजों के बाहर काफी दिनों से एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम नजर नहीं आई है। जिसके चलते छात्राओं व अन्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आ रही हैं। सीओ ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड पूरी तरह से सक्रिय है। स्कूल, कॉलेजों के बाहर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है।