फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   eve teasing

सब्जी लेकर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
सब्जी लेकर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। सब्जी लेकर लौट रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले मामला सामने आया है। पीड़िता के हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने कोतवाली पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
महिला काली नदी रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी से रविवार रात करीब नौ बजे सब्जी लेकर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में बुग्गी पर सवार दूसरे समुदाय के चार युवकों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इसके बाद उससे छेड़छाड़ भी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इसी दौरान पहुंचे कुछ राहगीरों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राहगीरों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के हाथ में फ्रैक्चर, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी
पीड़िता के पति की शिकायत पर नगर पुलिस ने पहले तो कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित परिजनों ने रात करीब दस बजे कोतवाली में हंगामा कर दिया। लोगों के प्रदर्शन के बाद कोतवाली पुलिस ने चार आरोपी जुबैर, सूफियान, आसिफ और आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होती है छेड़छाड़, नदारद रहती है पुलिस
काली नदी पुल पर लगने वाली सब्जी मंडी या संबंधित क्षेत्र से लौटने वाली महिलाओं व लड़कियों के साथ आए दिन छेड़छाड़ और फब्तियां कसने की वारदात होती है। इसके बाद भी वहां पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। पुलिस पिकेट के मौके पर तैनात न होने के कारण शोहदे बेलगाम हो रहे हैं।

चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed