{"_id":"6611793b481e24d9080b0223","slug":"evacuation-stopped-due-to-bridge-construction-cow-shed-filled-with-dirty-water-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103279-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुल निर्माण के कारण निकासी बंद, गौशाला में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुल निर्माण के कारण निकासी बंद, गौशाला में भरा गंदा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरपुर। जेवर रोड पर नाला निर्माण के कारण चिंगरावली रोड स्थित नालियों की निकासी बंद हो गई है। ऐसे में चिंगरावली रोड स्थित गौशाला में गंदा पानी भर रहा है। इस कारण पशुओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं। बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
गौसेवक अरविंद ठाकुर ने बताया कि जहांगीरपुर-जेवर रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले व पुलिया का निर्माण चल रहा है। इस कारण चिंगरावली मार्ग की नालियों की निकासी बंद हो गई है। इससे नालियों का गंदा पानी अब खाली प्लॉट व अन्य स्थानों में भरने लगा है। इसके अलावा मार्ग पर स्थित गौशाला में भी गंदा पानी भर गया है। इस कारण पशुओं को गंदे पानी में रहना पड़ रहा है। जहां पशुओं की संक्रामक बीमारी फैल रही है। वहीं नगर पंचायत की ओर से इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सतीश चंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इसका समाधान हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है। अतिशीघ्र पानी निकाल दिया जाएगा।