फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   english medium school

अब अंग्रेजी में पढ़ाई करेंगे माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
english medium school
अब अंग्रेजी में पढ़ाई करेंगे माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्तर के राजकीय विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। अपर शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

शासन के इस आदेश के बाद अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अब इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 48 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटर तक के विद्यालय शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि पत्र के माध्यम से उन राजकीय विद्यालयों की सूची मांगी गई है, जो अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में अथवा उसके पास संचालित होते हैं। ऐसे विद्यालयों की पहचान कर उनमें कार्यरत शैक्षणिक स्टाफ की सूची मांगी गई है। साथ ही राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की उपलब्धता की भी जानकारी ली जा रही है। अपर शिक्षा निदेशक को सभी सूचनाएं ई-मेल से भेजनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed