फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Energy Corporation will collect donations for soldiers' connections

Bulandshahar News: सैनिकों के कनेक्शन के लिए चंदा इकट्ठा करेगा ऊर्जा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। भाकियू चढ़ूनी कार्यकर्ताओं की ओर से सैनिकों की दुकानों पर कनेक्शन की मांग की गई थी। ऐसे में ऊर्जा निगम के एक्सईएन अमित कुमार की ओर से उनके कनेक्शन में लगने वाले परिवर्तक, तार व खंभों के खर्चे के लिए चंदा इकट्ठा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि किसान यूनियन के 20-24 कार्यकर्ता पिछले आठ दिनों से कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। उनकी ओर से भारतीय सेना में कार्यरत जवान की दुकानों पर व्यावसायिक कनेक्शन की मांग की गई थी। इसको लेकर निगम की ओर से एक अनुमानित शुल्क बताई गई थी। लेकिन वह जमा नहीं किया गया। ऐसे में किसान यूनियन की ओर से ऊर्जा निगम की तरफ से कनेक्शन लगवाने की मांग रखी गई। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि कनेक्शन में आने वाले खर्च को ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपनी ओर से देंगे। इसके लिए कोई भी चंदा जमा कर सकता है। दुकानों के कनेक्शन के लिए चंदा बॉक्स रखा गया है। इसमें सभी कर्मचारी अपनी सामर्थ्य के अनुसार चंदा दे सकते हैं। यूनियन की ओर से परिवर्तक ओवरलोड की शिकायत भी की गई थी। परिवर्तक की क्षमता बढ़ कर पास होकर आ गई है। तत्काल उपाय से लोड शिफ्ट कर अंडरलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed