{"_id":"616b129123197b3a9c1d269f","slug":"encounter-bulandshahr-news-gbd227826681","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद में बदमाशों से मुठभेड़, एक सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद में बदमाशों से मुठभेड़, एक सिपाही जख्मी
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गोरखी में पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाती सीओ। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद में बदमाशों से मुठभेड़, एक सिपाही जख्मी
सिकंदराबाद। मोहल्ला गोरखी में शनिवार को लूट के मामले में वांछित चल रहे शातिर बदमाश मोनू की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एसओजी का एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोनू भी जवाबी फायरिंग में घायल हुआ है, लेकिन वह अपने एक अन्य साथी के साथ भागने में कामयाब रहा। हालांकि पुलिस ने उसके एक साथी चांद खां निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पीर खां निवासी आरोपी मोनू उर्फ सोनू उर्फ मेहरूद्दीन शातिर किस्म का लुटेरा है। उस पर खुर्जा देहात, कोतवाली देहात, गुलावठी समेत अन्य थानों में लूट के मामले दर्ज हैं। गुलावठी के मोहल्ला काले खां में बीते दिनों हुई एक लूट की वारदात में वह वांछित चल रहा था, जिसकी तलाश में एसएसपी ने एसओजी टीम को लगाया था। शनिवार को एसओजी को मोनू के कार से अपने साथियों के साथ सिकंदराबाद से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जाने की सूचना मिली। इस पर एसओजी टीम ने घेराबंदी की। सिकंदराबाद के मोहल्ला गोरखी में पहुंचने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार के बाजू को छूते हुए गोली निकली, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की। बताया गया कि पुलिस की फायरिंग में कार में सवार मोनू गोली लगने से घायल हो गया। लेकिन, इसके बावजूद वह मोहल्ला गोरखी में अपने एक साथी के साथ भाग निकला।
शातिर लुटेरा है फरार बदमाश मोनू
पुलिस ने बताया कि फरार बदमाश मोनू शातिर किस्म का लुटेरा है। वर्ष 2016 में उसने गुलावठी क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद उसने खुर्जा देहात, कोतवाली देहात आदि में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस को लूट की कई घटनाओं में मोनू की तलाश थी।
विज्ञापन
शातिर लुटेरे मोनू व उसके साथियों को पकड़ने के लिए एसओजी की टीम सिकंदराबाद क्षेत्र में गई थी। लेकिन, आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एसओजी के हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार के हाथ में गोली लगी है, जबकि बदमाश मोनू के भी घायल होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उसे व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके से बदमाशाें की कार को कब्जे में ले लिया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी