फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Employees deploying Dolphin Monitor2

डाल्फिन की निगरानी को तैनात किए कर्मचारी

Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 15 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Employees deploying Dolphin Monitor2
मछुअरा

विज्ञापन

गंगा में जल स्तर बढ़ने पर वन विभाग के अफसरों को डॉल्फिन के बिछड़ने की चिंता सताने लगी है। इसलिए विभाग ने डॉल्फिन पर नजर रखने को कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि सभी डॉल्फिन जहां हैं, वहीं रहें।

गंगा में अनूपशहर से नरौरा बैराज तक 52 डॉल्फिन हैं।  इनकी गणना  वर्ष 2015 में की गई थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि अब डॉल्फिन की संख्या बढ़ गई होगी। इसका पता इसी साल के अंत में होने वाली गणना में लगेगा। हालांकि डॉल्फिन को सुरक्षित रखने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के कर्मचारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहते हैं।
विज्ञापन


मगर, अब गंगा में जल स्तर बढ़ने से अफसरों को चिंता हो गई है कि कहीं ऐसा न हो कि वह बिछड़ न जाएं। इसलिए अफसरों ने निर्णय लिया है कि उन पर पैनी नजर रखी जाए। इसके लिए कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। डीएफओ एके सक्सेना ने बताया कि गंगा में विचरण कर रही डॉल्फिन पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयास किया जा रहा है कि सभी डॉल्फि सुरक्षित रहें और वह आगे न निकल जाएं। हालांकि पिछले कई वर्षों से ऐसा नहीं हुआ, लेकिन उन पर नजर रखना बहुत जरूरी है। तैनात किए गए कर्मचारियों को आदेश दिया है कि वह समय-समय पर होने वाले निरीक्षण की रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed