{"_id":"689e15302b88560d1b0a469d","slug":"electricity-theft-detected-at-13-consumers-homes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138888-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 13 उपभोक्ताओं के घर पकड़ी बिजली चोरी, 31.73 लाख लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 13 उपभोक्ताओं के घर पकड़ी बिजली चोरी, 31.73 लाख लगाया जुर्माना
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम की टीम ने नगरीय खंड के हाई लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 13 उपभोक्ताओं के घरों पर कुल 44.04 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। इन उपभोक्ताओं पर 31.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम की टीम अवर अभियंता शिवम पांडेय, प्रवर्तन दल बुलंदशहर और हापुड़ के साथ मिलकर हाई लाइन लॉस वाले गांव नीमखेड़ा और चावली में पहुंची। इस दौरान चेकिंग करते हुए दोनों गांव निवासी श्यौराज, विनोद, रहीसुद्दीन, चांद बाबू, अब्दुल हादी और महेंद्र समेत 13 उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच के दौरान इन उपभोक्ताओं की ओर से करीब 44.04 किलोवाट की बिजली चोरी किए जाने की पुष्टि हुई। इसके चलते इनके खिलाफ 31.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अवर अभियंता शिवम पांडेय ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।