फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity supply to 31 villages stopped due to fault in power house

Bulandshahar News: पॉवर हाउस में फाल्ट से 31 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 31 villages stopped due to fault in power house
चोला। क्षेत्र के गांव गांगरौल, चोला स्थित विद्युत उपकेंद्रों को पोषित करने वाले धरपा पॉवर हाउस में फाल्ट होने से दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 31 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। 17 घंटे बाद भी आपूर्ति के बहाल न होने से सभी गांव के करीब 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि चोला विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के गांव कादिलपुर, दाउदपुर, सुल्तानपुर, ख्वासपुर, निठारी, लूहाकर, पचौता, शाहपुर कलां, धमेड़ा नारा, पंचगई, नवादा, सिखेड़ा, फौलादपुर बिरोंडी, ताजपुर समेत 21 गांव जुड़े हुए हैं। वहीं गांगरौल विद्युत उपकेंद्र से खानुपर, खबरा, नगला इलाहबाद, नगलाबंशी, बहोराबास, गांगरौल समेत करीब दस गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब तीन बजे अचानक दोनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी गांवों की बिजली चली गई। सवेरे आपूर्ति के बहाल नहीं होने से उन्हें अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर आपूर्ति के ठप्प रहने से पशु पालक अपने पशुओं के लिए चारा भी नहीं काट पाए। वहीं लगातार 17 घंटे से बिजली के नहीं आने से लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गए हैं। लोग अपने मोबाइलों को भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइलों के बंद होने से लोगों का एक-दूसरे से संपर्क भी टूटने लगा है। बताया कि दोनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी गांवों की आबादी करीब 50 हजार है। विद्युत आपूर्ति के ठप्प होने से 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों उपकेंद्रों को पोषित करने वाले धरपा पॉवर हाउस में फाल्ट के चलते उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई है। फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। फाल्ट के ठीक होने के साथ ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed