{"_id":"66044f4ec741e87a9007e5a7","slug":"electricity-supply-stopped-in-five-colonies-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103169-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप, दुकानदारों को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप, दुकानदारों को लाखों का नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। क्षेत्र के बिजलीघर नंबर पांच 33/11 केवी उपकेंद्र पर बुधवार को क्षमता वृद्धि के चलते परिवर्तक बदलने का कार्य किया गया। इसके चलते पांच कॉलोनी के सात हजार उपभोक्ताओं को नौ घंटे की विद्युत कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं गांधी रोड, कॉलेज रोड व मंदिर रोड के बाजार में भी अंधेरा पसरा रहा। वहीं रमजान के दौरान दुकानदारों का भी लाखों रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
खुर्जा के बिजलीघर नंबर 5 से मंदिर रोड, गांधी रोड, ढोरी मोहल्ला, पदम सिंह गेट मोहल्ला, सराय नसरुल्ला खां मोहल्ला में विद्युत आपूर्ति दी जाती है। ऊर्जा निगम की ओर से उपकेंद्र पर लगे परिवर्तक को बदलने का कार्य पहले ही निर्धारित कर दिया गया था। ऐसे में पांच कॉलोनी के आवासीय इलाके में आपूर्ति बाधित रही और घरेलू कार्य प्रभावित रहे। शाम तक लोगों को पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। इसमें गांधी रोड, मंदिर रोड, पदम सिंह गेट और ढोरी मोहल्ला में मुख्य बाजार आता है। जहां पर करीब 400 से अधिक दुकानें हैं। रमजान के दौरान जहां दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग आ रहे थे। वहीं बिजली नहीं होने के कारण ग्राहक वापस लौट गए। कपड़ा व्यापारी अनिल गर्ग ने बताया कि सुबह नौ बजे से ही आपूर्ति ठप हो गई थी। तब से दुकान पर अंधेरा पसर गया। दोपहर तक इनवर्टर भी बंद हो गया और पंखे भी नहीं चल सके। अंधेरा व गर्मी लगने के कारण ग्राहक ज्यादा देर दुकान पर नहीं रुक सके और खरीदारी किए बिना लौट गए। करीब 10 से 20 हजार रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि परिवर्तक बदलाव के चलते शटडाउन लिया गया था। शाम को कार्य पूरा होने पर आपूर्ति चालू कर दी गई।