फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electricity of 10 thousand houses will be disrupted for three hours

Bulandshahar News: तीन घंटे बाधित रहेगी 10 हजार घरों की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के हाइडिल कालोनी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पेड़ों की छटाई और 33 केवीए स्ट्रक्चर की पेंटिंग के कारण तीन घंटे तक लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि रविवार को 33 केवीए स्ट्रक्चर के ऊपर लटक रहे पेड़ों की छटाई की जाएगी। जिस कारण 33 केवीए लाइन का सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। हाइडिल कालोनी से जुड़े राधा नगर, आदर्श नगर, मोहनकुटी, शास्त्री नगर, राम विहार, इंद्रलोक कालोनी, शिवपुरी और अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े अस्पताल रोड, कोर्ट रोड, चांदपुर रोड, प्रीत विहार, काला आम समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed