{"_id":"656b639bea7393575f0d1d46","slug":"electrician-died-due-to-electrocution-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-7975-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: करंट से बिजलीकर्मी की मौत, ग्रामीणों ने शव चौराहे पर रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: करंट से बिजलीकर्मी की मौत, ग्रामीणों ने शव चौराहे पर रख लगाया जाम
विज्ञापन
अनूपशहर क्षेत्र के ताल बिबियाना चौराहे पर जाम लगाते हुए ग्रामीण व परिजनों को समझाते एसडीएम। संव
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव लोधई में फॉल्ट ठीक करने गए संविदा कर्मी की शुक्रवार देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को ताल बिबियाना चौराहे पर रख जाम लगाकर हंगामा किया। जिसे अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत कराया।
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुशील (50) ताल बिबियाना बिजली घर पर विद्युतकर्मी था। शुक्रवार देर शाम शटडाउन लेकर 11 हजार लाइन का फाल्ट ठीक करने लोधई गांव गया था। इसी दौरान लाइन में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों व अन्य लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने शव को ताल बिबियाना चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और आर्थिक मदद की मांग प्रशासन व विभाग के अधिकारियों से की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का एक पुत्र अनुराग चौधरी और 6 महीने की बेटी है। घर में वृद्ध मां अरुणा देवी भी हैं।
ग्रामीणों द्वारा रोड जाम किए जाने की सूचना पर एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर व चौकी प्रभारी मेजर सिंह मय पुलिसबल मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से भी परिजनों को हर संभव मदद की बात कही गई है। वहीं पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
- परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया था। मामले में जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर