फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Electric pole collided with DJ

Bulandshahar News: डीजे से टकराकर टूटा बिजली का खंभा, हादसा टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Electric pole collided with DJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला साठा में शुक्रवार को एक कांवड़ यात्रा का डीजे बिजली के तारों से उलझ गया। जिसके बाद दबाव के कारण बिजली का खंभा टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने खंभे को बदलने की प्रक्रिया शुरू की है।

शुक्रवार सुबह नगर के मोहल्ला साठा स्थित वाटर वर्क्स के सामने से एक कांवड़ यात्रा गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल डीजे की गाड़ी बिजली के झूलते तारों से टकरा गई। इसके बाद तारों का दबाव खंभे पर पड़ा तो बिजली का खंभा टूट गया। खंभा टूटने के बाद डीजे की गाड़ी पर गिरा तो मौके पर भगदड़ मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली सप्लाई चालू नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों ने झूलते तारों को ठीक कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की थी। जिसके चलते हादसा होते-होते बचा है। मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभे को साइड हटाते हुए कांवड़ यात्रा को सकुशल निकाला। बिजली निगम के एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि डीजे की गाड़ी में बिजली के तार अटकने के कारण हादसा हुआ। खंभे को बदलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed