{"_id":"5f5a64f38ebc3e36bd57330c","slug":"election-process-of-second-phase-starts-in-cooperative-village-development-bank-bulandshahr-news-gbd205210477","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी ग्राम विकास बैंक में दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी ग्राम विकास बैंक में दूसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। सहकारी ग्राम विकास बैंक में डायरेक्टर पद के लिए शुक्रवार से चहलकदमी शुरू हो जाएगी। उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शाखा प्रतिनिधि के बाद जनपद की सात शाखाओं में दूसरे चरण में होने वाले डायरेक्टर पद के लिए 16 सितंबर को नामांकन होंगे। 22 सितंबर को मतदान की प्रक्रिया होने के साथ परिणाम की घोषणा की जाएगी।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव को तीन चरणों में संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। पहले चरण में भूमि विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है, जिसमें सिकंदराबाद के प्रतिनिधि मतदान से तो शेष छह के शाखा प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। अब शाखा प्रतिनिधि डायरेक्टर (प्रबंध कमेटी के सदस्य) का चुनाव करेंगे, इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चयन होगा। दूसरे चरण में होने वाले डायरेक्टर पद के लिए जनपद में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं और अपने-अपने प्रत्याशी को लेकर गुणा-भाग करने में जुट गए हैं। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अनिल शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू होगी। 16 सितंबर को नामांकन होंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 18 सितंबर को दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 22 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव को पहले चरण की तरह शांतिपूर्ण कराने की तैयारियां की जा रही है।