फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

डीएम-एसएसपी ने दिया लोकपर्व में शामिल होने का न्योता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
election
डीएम-एसएसपी ने दिया लोकपर्व में शामिल होने का न्योता
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए डीएम ने नई पहल की। शुक्रवार शाम डीएम-एसएसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घर मतदान करने का निमंत्रण दिया और कहा कि आपके मतदान करने के लिए आने का इंतजार रहेगा। डीएम-एसएसपी की पहल से लोग भी आश्चर्यचकित थे।

जिले की सातों सीटों पर 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। डीएम सीपी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। वृद्ध व दिव्यांगजनों के लिए प्रत्येक बूथ पर अलग से व्यवस्था है। लोगों को आमंत्रण पत्र देते हुए शत प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए मतदान केन्द्रों पर आने का निमंत्रण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूरे जिले में सभी सम्मानित प्रतिनिधियों तथा सभी प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रण पत्र दिए गए हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी व राशन डीलरों के माध्यम से जन सामान्य तक इन आमन्त्रण पत्रों को पहुंचाया जा रहा है। अपील की कि युवा, महिला, पुरुष व दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से स्वीप की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कोई भी नया मतदाता मतदान से वंचित ना रहे और आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। समाज में जागरूकता लाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। युवा अपने वोट के अधिकार के बारे में जानें तथा अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। मौके पर एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त विवेक मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed