फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

रोजगार और शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने वाली हो सरकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
election
रोजगार और शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने वाली हो सरकार
विज्ञापन

खानपुर। राज्य की सरकार के गठन में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता काफी उत्साहित हैं। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और विकास के नाम पर राजनीतिक दलों को वोट देने का मन बना लिया है। साथ ही अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें, इसके लिए भी प्रयास करते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युवा मतदाताओं का कहना है कि अब केवल मतदान का इंतजार है, ताकि वह भी राज्य की सरकार के गठन में अपना योगदान दे सकें।
बोले मतदाता -
शिक्षा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं पूरे देश में होनी चाहिए। शिक्षा के अभाव के कारण क्षेत्र पिछड़ रहे हैं। युवाओं को पढ़ने के साथ ही रोजगार की सुविधा भी मिले। एनसीआर के पास होने से ऐसा संभव है। इस कार्य को करने वाली सरकार को वोट दिया जाएगा। - सौरभ सैनी
विज्ञापन

युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर कॉलेज और विश्वविद्यालय मिले, इसके लिए मतदान किया जाएगा। नई सरकार से उम्मीद है कि क्षेत्र में विकास कराए और युवाओं को पढ़ाई के लिए अन्य जिलों, राज्यों में जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। - मनीष शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी में पारदर्शिता, शिक्षा के बेहतर इंतजाम करने वाली पार्टी को युवा समर्थन कर रहे हैं। इसके लिए युवाओं ने पहले ही रणनीति बना ली है। अपने साथियों के साथ परिवार के अन्य लोगों को भी मतदान के बारे में बताया गया है। अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। - सचिन चौहान

राष्ट्रवाद को बढ़ावा, परिवारवाद को खत्म करने के लिए वोट दिया जाएगा। युवाओं को नौकरी, स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था करने वाले प्रत्याशी, दल को वोट दिया जाएगा। बिना किसी भय और लालच के अधिक से अधिक मतदान कराया जाएगा। - यश गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed