{"_id":"61aba38a04ba660ebd41e8aa","slug":"election-bulandshahr-news-gbd2304705101","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से मिले राहत, महिलाओं की सुरक्षा के हों इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से मिले राहत, महिलाओं की सुरक्षा के हों इंतजाम
विज्ञापन
दयालबाग मोहल्ले में संवाद में भाग लेतीं महिलाएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई से मिले राहत, महिलाओं की सुरक्षा के हों इंतजाम
बुलंदशहर। महंगाई से परेशान महिलाओं ने आगामी चुनाव में ऐसा प्रत्याशी चुनने की बात कही है जो राहत दिला सके। शनिवार को नगर के मोहल्ला साठा दयाल बाग में संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगी, जो सुरक्षा और महिलाओं की शिक्षा व रोजगार पर काम करे।
महिला मोना गुप्ता ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं। बावजूद इसके अभी और भी कड़े कानून और कदम उठाने की जरूरत है। पूजा और ज्योति ने कहा कि इस समय महंगाई ने सभी का बजट बिगाड़ दिया है। घर की रसोई के सामान से लेकर गैस सिलेंडर तक महंगा हो गया है। अब चुनाव में ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा, जो महंगाई से निजात दिलाने की बात करेगा। सुनैना, लता और गीता गुप्ता ने महिलाओं की शिक्षा और रोजगार पर जोर दिया। मीना, निशा, कंचन और कामिनी ने कहा कि अभी तक की सरकारों में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम रही है। महिलाओं के हक की बात जोरशोर से उठाई जाती है, इसलिए चुनाव में सभी पार्टियों को महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देकर उतारा जाए, ताकि वह जीत कर महिलाओं की आवाज को बुलंद कर सकें। चंचल, बबली और मीरा ने विकास को तरजीह देने वाले प्रतिधिनि का चुनाव करने पर बल दिया।
बोली महिलाएं
सरकार किसी भी दल की हो, लेकिन वह ऐसी होनी चाहिए जो महिलाओं के हक और सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दे। ताकि प्रत्येक महिला सुरक्षित और निडर होकर घर से बाहर निकल सके। - रेखा गुप्ता।
विज्ञापन
पिछले कुछ माह से जरूरत की सभी चीजें महंगी हो गई हैं। इससे घर का बजट बिगड़ गया है। सरकार और जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो महंगाई से राहत दिलाने का काम करे। - रितिका।
महिलाआें को राजनीतिक पार्टियां टिकट नहीं देती हैं। सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट दें, ताकि उन्हें भी राजनीति में बराबरी का हक मिल सके। - स्वाति
जिले में उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय न होने के कारण अधिकतर छात्राओं को बाहर जाना पड़ता है। इस बार ऐसे प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे, जो विश्वविद्यालय की मांग को पूरा कर सके। - शालू