{"_id":"64f4bd31e30c5b17c605c924","slug":"elderly-woman-in-kyoli-khurd-and-farmer-died-of-fever-in-augna-rahmatpur-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-3811-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: क्योली खुर्द में बुजुर्ग महिला तो औगना रहमतपुर में किसान की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: क्योली खुर्द में बुजुर्ग महिला तो औगना रहमतपुर में किसान की बुखार से मौत
विज्ञापन
खुर्जा/खानपुर। जिले में बुखार से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को खुर्जा के क्योली खुर्द गांव में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला तो खानपुर के औगना रहमतपुर में एक किसान की बुखार के चलते मौत हो गई। क्योली खुर्द गांव में बुखार से मौत के मामले छह तो जिलेभर में अब तक 23 लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों ने किसान की मौत डेंगू से होना बताया है। वहीं, मृतक किसान की पत्नी व अन्य ग्रामीण बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
अरनिया क्षेत्र के गांव क्योली खुर्द निवासी 85 वर्षीय भूदा देवी की रविवार शाम को मौत हो गई। ग्राम प्रधान के पुत्र सौरव ने बताया कि मृतक वृद्धा बुखार से पीड़ित थी। इनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इसके बाद गांव में यह छठी मौत है। सीएमएस डॉ. टेकेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्धा करीब छह माह से अन्य बीमारी से पीड़ित थी। लंबी बीमारी के चलते उसकी मौत हुई हैं। उधर, खानपुर क्षेत्र के गांव औगना रहमतपुर निवासी हरिओम उर्फ टोनी पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित था। शुरुआत में एक झोलाछाप से इलाज करवाया। ग्रामीण कैलाश कुमार ने बताया कि शनिवार को हालत खराब होने पर परिजनों ने खानपुर की एक पैथोलॉजी लैब पर ब्लड की जांच कराई। पैथोलॉजी लैब संचालक ने डेंगू बुखार बताया। इसके बाद परिजन खानपुर पीएचसी पर कोई चिकित्सक न मिलने पर ऊंचागांव सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने दवा देकर घर भेज दिया। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर ही जा रहे थे, तभी दम तोड़ दिया। बताया कि मृतक की पत्नी रंजना भी बुखार से पीड़ित है। उनका उपचार गांव में ही चल रहा है। इसके अलावा गांव में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। वहीं, क्षेत्र के गांव नगला आलमपुर व चठेरा में भी बुखार फैल रहा है। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाकर जांच की मांग की है।
बुखार से मौत के मामले की जानकारी की जा रही है। क्योली खुर्द गांव में टीम मौजूद है और खानपुर क्षेत्र में टीम को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की सही जानकारी मिल सकेगी। खानपुर क्षेत्र के गांव में यदि बुखार से अधिक लोग पीड़ित है तो शिविर लगाकर इलाज किया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ