{"_id":"6a47e588007526a2a4094e40","slug":"elderly-woman-dies-in-road-accident-while-on-her-way-to-attend-a-wedding-ceremony-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-158855-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहीं वृद्धा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहीं वृद्धा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने जा रही वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद जिस परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर के ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश की पुत्री की शुक्रवार को बरात आनी थी। भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बुलंदशहर के गांव बहलिमपुरा निवासी कमला देवी 81 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अपने गांव के रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही थी।
गांव दौलतपुर कलां-फरीदा बांगर मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक की जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
राहगीरों ने उन्हें दौलतपुर स्थित एक निजी अस्पताल पर उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।