फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Effort to manage politics from Bulandshahr to Bihar

Bulandshahar News: बुलंदशहर से बिहार तक की सियासत को साधने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Effort to manage politics from Bulandshahr to Bihar
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बुलंदशहर से लेकर बिहार तक की सियासत को साधने का प्रयास किया। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने का जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री के इस निर्णय की प्रशंसा कर नए राजनीतिक समीकरण बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दरअसल, बिहार में दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर बड़े जननायक रहे हैं। लालू यादव और नितीश कुमार दोनों उनकी राजनीतिक विरासत पर दावा करते हैं और बिहार की सत्ता में कई बार काबिज रह चुके हैं। कर्पूरी ठाकुर के बेटे भी जेडीयू से राज्यसभा सांसद है। अब केंद्र सरकार ने निधन के करीब 35 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद उन्हें भारत रत्न देकर बिहार के लोगों को साधने का प्रयास किया है। बुलंदशहर से भले ही कूर्परी ठाकुर का सीधा संबंध न रहा हो, लेकिन उन्होंने यह संदेश पूरे देश में देने का प्रयास किया है। बुलंदशहर समेत एनसीआर में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय का जिक्र कर विपक्ष पर साधा निशाना
कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का भाषण में जिक्र कर मोदी और योगी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने वंचितों, दबे-कुचले और पिछड़े वर्ग को सम्मान देकर नेतृत्व की एक नई शृंखला को खड़ा किया, यह अभिनंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed