फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaws will not operate without registration from 16th

Bulandshahar News: 16 से बिना पंजीयन नहीं होगा ई-रिक्शे का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not operate without registration from 16th
बुलंदशहर। ई-रिक्शा संचालकों को 15 जुलाई तक पंजीयन कराना होगा। इसके बाद 16 जुलाई से बिना पंजीयन ई-रिक्शा संचालित मिलने पर सीज कर दिया जाएगा। नाबालिग द्वारा या बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा का संचालन करने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय पर 9985 ई-रिक्शा यात्री वाले व कॉमर्शियल कार्य के लिए 276 ई-रिक्शा का पंजीयन है। जबकि काफी संख्या में सड़कों पर बिना पंजीयन वाले ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। कुछ ने नंबर प्लेट भी नहीं लगा रखी है। ऐसे ई-रिक्शा पर 16 जुलाई से कार्रवाई के लिए एआरटीओ द्वारा वृहद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि बिना पंजीयन या बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा का संचालन मिलने पर 16 जुलाई से सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नाबालिग द्वारा या बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा संचालन करने पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिन ई-रिक्शा संचालकों ने पंजीयन नहीं करवाया है, वह सात जुलाई तक अपना पंजीयन जरूर करवा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed