फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaws will be able to run only on fixed routes from December 10

Bulandshahar News: 10 दिसंबर से निर्धारित रूट पर ही चल सकेंगे ई-रिक्शा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की सड़कों पर 10 दिसंबर से निर्धारित रूट पर ही रिक्शा चल सकेंगे। रूट का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। लगातार दो बार उल्लंघन के बाद ई-रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर पांच हजार से अधिक ई-रिक्शे चल रहे हैं। रूट निर्धारित न होने और सड़कें संकरी होने के कारण लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। जाम की परेशानी से निजात के लिए प्रशासन ने रूट निर्धारित करने की योजना तैयार की है। कुल 15 रूट निर्धारित किए जाएंगे। 10 नवंबर से लोगों की भीड़ के हिसाब से हर रूट पर चलने वाले ई-रिक्शों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही ई-रिक्शा पर नंबर और रूट का नाम लिखा जाएगा, जिससे रूट का पालन कराने में समस्या न हो।
विज्ञापन

नगर के अंसारी रोड से काला आम, काला आम से भूड़, काला आम से चांदपुर, काला आम से रेलवे स्टेशन, काला आम से डीएम रोड, काला आम से काली नदी रोड-स्याना अड्डा, अंसारी रोड से अंबर सिनेमा होते हुए डिप्टी गंज, डिप्टी गंज से वाया सराफा बाजार होते हुए चौक बाजार की ओर ई-रिक्शा चलने से सड़कों पर जाम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्थाई पार्किंग पड़ी रहती है खाली

शहर में वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाई गई दो अस्थाई पार्किंग में अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। अब उक्त स्थान पर बाजार में आने वाले लोगों के बजाए टैक्सी संचालक अपने वाहन खड़ा करते हैं। बाजार आने वाले लोग सड़कों पर ही तितर-बितर वाहन खड़े कर देते हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से कार्रवाई करने से आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।








सीओ ट्रैफिक का ट्रांसफर होने के कारण रूट निर्धारण में देरी हुई है। शनिवार को बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर रूट निर्धारित किया जाएगा। - सत्यप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed