{"_id":"69c80d8f346b1082510aa013","slug":"due-to-work-on-shahdara-track-trains-will-not-go-to-delhi-tomorrow-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112007-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शाहदरा ट्रैक पर कार्य के चलते कल दिल्ली नहीं जाएंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शाहदरा ट्रैक पर कार्य के चलते कल दिल्ली नहीं जाएंगी ट्रेनें
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली शाहदरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य होने की वजह से रविवार को दिल्ली में ट्रेनों का डायवर्जन रहेगा। खुजा जंक्शन से होकर जाने वाली चार पैसेंजर ट्रेन गाजियाबाद तक ही जाएंगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस को वाया हापुड़ होते हुए चंडीगढ़ भेजा जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि रविवार को शाहदरा जंक्शन पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत व निर्माण कार्य होगा। इसी के चलते रेलवे की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। इसमें शकूरबस्ती तक जाने वाली ईएमयू संख्या 64111 पैसेंजर ट्रेन साहिबाबाद तक की जाएगी और अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64101, अलीगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन वाली संख्या 64103 और हाथरस जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 64581 गाजियाबाद तक जाएगी। ट्रेनों के डायवर्जन के चलते स्टेशनों पर सूचना प्रसारित की जा रही है। रात आठ बजे के बाद आने वाली ट्रेनों के लिए कोई डायवर्जन नहीं रहेगा। वह सीधा दिल्ली या आगे स्टेशनों तक जा सकेंगी।