{"_id":"662bdd24b25c0aec19057c88","slug":"drizzle-with-strong-winds-increased-farmers-worries-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-115001-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार सुबह से ही धूप-छांव जारी रही। शाम होते ही अचानक बादल गड़गड़ाने लगे और तेज हवाओं के साथ बूंदबांदी शुरू हो गई। इसे देखकर गेहूं की कटाई और निकासी में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है।
पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम में कभी गर्माहट तो कभी बादल छाने से लोग असमंजस में हैं। कई बार बूंदा-बांदी और बारिश भी हो चुकी है। ऐसे में शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई तो, मौसम बदल गया। शाम के समय तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी शुरू होते ही जहां लाेगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, गेहूं की फसल की कटाई और निकासी में लगे किसानों ने अपनी फसल को समेटना शुरू कर दिया। उनकी चिंता बढ़ गई कि यदि अब तेज बारिश आती है तो फसल को नुकसान होगा। ऐसे में दोपहर तक अधिकतम तापमान 41 रहा तो बूंदा-बांदी होने पर 40 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 24 फीसदी और हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आगामी मौसम के बारे कुछ नहीं कहा जा सकता। इस समय बारिश किसी भी मायने में ठीक नहीं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।