फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   driving licenes

अक्तूबर से घर बैठे बनवा सकेंगे लर्निंग डीएल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
driving licenes
अक्तूबर से घर बैठे बनवा सकेंगे लर्निंग डीएल
विज्ञापन

बुलंदशहर। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को अब एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पडे़ंगे। नई व्यवस्था (पायलट प्रोजेक्ट) के तहत अक्तूबर माह से जिले में आवेदक घर बैठे लर्निंग लाइसेंस की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। टेस्ट में पास होने पर लर्निंग लाइसेंस भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परिवहन विभाग द्वारा 23 अगस्त से घर बैठे लर्निंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की शुरुआत की गई है। सर्वप्रथम प्रदेश के बाराबंकी जिले में ट्रायल हुआ, जो सफल होने पर जनपद में भी लागू कर दिया जाएगा।
इस तरह करना होगा आवेदन
लर्निंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदक को सारथी पोर्टल (https://sarathi.parivahan.gov.in) पर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के साथ आवेदक का नाम, पिता व माता का नाम, पता, फोटो व जन्मतिथि स्वयं ही दर्ज करनी होगी। इसके बाद आवेदक का पूरा ब्योरा आवेदन फार्म पर अंकित हो जाएगा। आवेदन करने के दौरान आवेदक को फार्म में वही मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जो आधार कार्ड पर दर्ज हो। आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने व नियमानुसार फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस के लिए देना होगा ऑनलाइन टेस्ट
कार्यालय द्वारा स्क्रूटनी के समय आवेदन के सही पाए जाने पर आवेदक को उसके आवेदन फार्म पर दर्ज मोबाइल नंबर पर लर्निंग लाइसेंस के ऑनलाइन टेस्ट के लिए आटीपी भेजी जाएगी। सड़क सुरक्षा ट्यूटोरियल पूरा करने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर भेजी गई ओटीपी से वह घर बैठे ही सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस का ऑनलाइन टेस्ट दे सकता है। ऑनलाइन टेस्ट पास होने पर लाइसेंस प्राधिकारी द्वारा अनुमोदन किए जाने के बाद आवेदक अपना लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत जल्द ही जिले में भी घर बैठे लर्निंग लाइसेंस की सेवा का लाभ ले सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा 23 अगस्त से बाराबंकी जिले में चल रही है। ट्रायल सफल होने पर यह सुविधा अक्तूबर माह से जनपद में भी शुरू होने की उम्मीद है।
- मोहम्मद कय्यूम, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed