फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dr. Vikas Rai became the President of the Provincial Medical Services Association, Dr. Naval Kishore became the Secretary

Bulandshahar News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ. विकास राय, डॉ. नवल किशोर बने सचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vikas Rai became the President of the Provincial Medical Services Association, Dr. Naval Kishore became the Secretary
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के विजेता चिकित्सक एवं अन्य। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की बुलंदशहर शाखा के चुनाव के लिए मंगलवार को चार पदों पर मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया हुई। 160 में 134 ने अपने मत का प्रयोग किया इसमें दो मत निरस्त हो गए। अध्यक्ष पद पर डॉ. विकास राय, सचिव डॉ. नवल किशोर, महिला उपाध्यक्ष डॉ. चैतन्य अशोक और उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पीयूष त्रिपाठी व आशीष मुद्रगल विजेता चुने गए। जबकि, पूर्व में वित्त सचिव पर डॉ. हरेंद्र सिंह, संपादक डॉ. पुष्पेंद्र यादव व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शशिकांत राय निर्विरोध चुने जा चुके है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार और सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ बुलंदशहर शाखा के लिए 17 से 20 नवंबर तक नामांकन हुए। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 27 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि रही। वित्त सचिव पर डॉ. हरेंद्र सिंह, संपादक पर डॉ. पुष्पेंद्र यादव व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पर डॉ. शशिकांत राय का एक-एक नामांकन होने पर निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ सभागार में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष एवं महिला उपाध्यक्ष चार पदों पर मतदान हुआ। 160 चिकित्सकों में 134 चिकित्सक ने निर्धारित समय पर अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना की गई। मतगणना के दौरान दो मत निरस्त निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. विकास राय को 76, डॉ. गौरव सक्सेना को 32 व डॉ. प्रदीप शर्मा को 24 मत मिले। सचिव पद पर डॉ. नवल किशोर को 108 व डॉ. सुनील कुमार वर्मा को 24 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष के लिए डॉ. चैतन्य अशोक विजेता व डॉ. पूर्णिमा सिंह पराजित हुई। पुरुष उपाध्यक्ष के लिए डॉ. पीयूष त्रिपाठी को 85, आशीष मुद्रगल को 84 व डॉ. ललित कुमार को 69 मत मिले। डॉ. विकास राय अध्यक्ष, डॉ. नवल किशोर सचिव, डॉ. चैतन्य अशोक महिला उपाध्यक्ष और डॉ. पीयूष त्रिपाठी व आशीष मुद्रगल पुरुष उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed