{"_id":"61101a868ebc3e7266236f3d","slug":"dowry-death-bulandshahr-news-gbd2237889139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
नरौरा/रामघाट। रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बागी नगला में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार को सुनीता 25 वर्ष पत्नी विकेश यादव का शव उसके घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने शव फंदे से उतरवाया। मृतका के भाई दुर्गेश निवासी उदाखेड़ा थाना दादों जनपद अलीगढ़ ने रामघाट पुलिस में दी तहरीर में बताया कि सुनीता की शादी 2 वर्ष पूर्व विकेश के साथ हुई थी। जिसमें पांच लाख नगद, जेवर व एक बाइक दहेज में दी थी। लेकिन ससुरालीजन कार की मांग कर रहे थे। कार न दिए जाने पर एक बार गर्भपात भी करा दिया गया। आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर सुनीता की हत्या कर दी।
एसओ रामघाट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में पति विकेश, ससुर राजेंद्र सिंह, सास कमलेश देवी, ननद नीरेश, नीतू, सोनम नामजद किए गए है। छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।