{"_id":"6392132580a8b92a76657b55","slug":"dowry-bulandshahr-news-gbd248905479","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज में कार न देने पर नहीं आई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज में कार न देने पर नहीं आई बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में कार न देने पर नहीं आई बरात
गुलावठी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुल्हन के परिजनों ने सगाई में कार और सोने की चेन नहीं दी तो दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन और उसके परिजन इंतजार करते रहे लेकिन बरात नहीं आई। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवती ने परिजनों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंच कर गुहार लगाई। जिसके बाद थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दूल्हा और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई।
गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका रिश्ता शिकारपुर निवासी युवक दीपक के साथ तय हुआ था। गत दो दिसंबर को उसके परिजन सगाई लेकर दूल्हे के घर गए थे। जिसमें परिजनों ने तीन लाख रुपये नकद व अन्य सभी सामान भी दिया था। शादी चार दिसंबर को होनी तय हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान दूल्हे व उसके भाई राजीव ने दुल्हन पक्ष से शादी में एक कार व एक सोने की चेन देने की मांग रख दी। जिस पर युवती के परिजनों ने असमर्थता जताई। उन्हें उम्मीद थी कि आरोपी दूल्हा पक्ष बरात लेकर आएगा तो उनसे बैठकर सुलह समझौता कर लिया जाएगा। इसी के चलते शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गईं, पंडाल लगा दिया गया, दुल्हन व उसके परिजन बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों को फोन किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब, दूल्हा नहीं पहुंचा तो सभी मायूस हो गए, सभी रिश्तेदार विदा हो गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने गुलावठी थाने में दूल्हे की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की तो एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। देर शाम पुलिस ने आरोपी दूल्हे दीपक व उसके भाई राजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
गलत दी गई थी जानकारी
दुल्हन के परिजनों ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दूल्हे के परिजनों ने दूल्हे को सीआईएसएफ में तैनात होना बताया था। उन्हें बाद में पता चला कि दूल्हा सीआईएसएफ में नहीं है लेकिन फिर भी वह शादी के लिए राजी हो गए। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि इसके बावजूद दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मामले में गुलावठी पुलिस को जांच कर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। तहरीर के आधार पर दूल्हा और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा - श्लोक कुमार, एसएसपी