फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dominance of Kushinagar boxers in boxing championship

Bulandshahar News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुशीनगर के मुक्केबाजों का दबदबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरठ रोड स्थित गांव जैनपुर के सेंट मोमिना स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय प्रथम एलीट महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन 50 से अधिक मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन अलग-अलग भारवर्ग में 44 महिला मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। अब इनके बीच खिताबी भिड़ंत होगी। रविवार को कुशीनगर की तीन महिला मुक्केबाज फाइनल में प्रवेश कर गईं। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के साथ अमर उजाला मिलकर करा रहा है।
विज्ञापन

जैनपुर गांव के सेंट मोमिना स्कूल परिसर में आयोजित हो रही तीन दिवसीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दूसरे दिन शुभारंभ दिव्यधाम सरकार गाजीपुर के पीठाधीश्वर अंकुर मोहन महाराज, पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल, डा. आकाश शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी, कुंवरवीर चौधरी व आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा, सीए व योगाचार्य अवकाश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन 50 से अधिक मुकाबले खेले गए। सभी महिला मुक्केबाजों ने उम्दा प्रदर्शन कर अपनी जीत की दावेदारी पेश की। अलग-अलग भारवर्ग में 44 महिला मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रत्येक भारवर्ग में चार-चार खिलाड़ी हैं। इसमें जीत के बाद सभी भारवर्ग के दो-दो मुक्केबाजों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कार्यक्रम में पृथ्वीराज सिंह, पंकज अग्रवाल, जिला रालोद संयोजक भूपेंद्र सिंह, डा. पंकज उपाध्याय, दीपक ऋषि, संजय गुर्जर, कदीम आलम, प्रशांत वाल्मीकि, डॉ. जहीर अहमद, मेजर फाजिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आठ महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंचीं
उप्र बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार व एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि चैंपियनशिप में आठ महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई हैं। इसमें 45 से 48 भारवर्ग में कुशीनगर की आंचल सिंह व अयोध्या की रजनी सिंह, 48 से 50 भारवर्ग में अलीगढ़ की कुसुम व झांसी की रिंकी इंदर किशोर, 50 से 52 भारवर्ग में कुशीनगर की आईसीई प्रजापति व मेरठ की शशि शर्मा और 52 से 54 भारवर्ग में कुशीनगर की वर्षा सिंह व लखनऊ की सोनिया के बीच सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके बीच चल रहा सेमीफाइनल मुकाबला
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि 54 से 57 भारवर्ग में नीलम-दीक्षा राय व पूजा कुमारी-अपराजिता मणि के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा 57 से 60 भारवर्ग में आकांक्षा-काजल सिंह व मुस्कान-काजल साहू, 60 से 63 में सरिता राय-विधि तोमर व रिंकी शर्मा- एन. नाजरा खान, 63 से 66 में निशि शुक्ला-विशाखा यादव व अनामिका सैनी-रेखा, 66 से 70 में राधिका-स्नेहा व आस्था पाहवा-शुभ्रा सिंह, 70 से 75 में ज्योति-गुड़िया यादव व ज्योति भट्ट-दीपिका के बीच और 81 से अधिक भारवर्ग में इप्शता विक्रम-साक्षी पटेल व राधा गोड़-मानसी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed