फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dog bites six children in Chuharpur

Bulandshahar News: चूहरपुर में कुत्ते ने छह बच्चों को काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वैर क्षेत्र के गांव चूहरपुर में एक ही कुत्ते ने खेल रहे छह बच्चों को काट लिया। इसमें तीन के जख्म गहरे होने पर वैर पीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मंगलवार को तीनों बच्चों को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में एआरएस (एंटी रेबीज सीरम) लगाया गया। साथ ही शिवाली में सड़क किनारे खड़े एक किशोर के कान पर बंदर ने काट लिया। मंगलवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में कुल 150 लोगों को एआरवी और सात को सीरम लगाया गया।
विज्ञापन

चूहरपुर निवासी फरमान ने बताया कि शनिवार को अपनी चार साल की बेटी आफिया को लेकर जा रहा था। तभी किसी का पालतू कुत्ता आ गया। उसने बच्ची के उल्टे पैर में काट लिया। कुत्ते ने आफिया के अलावा गांव में घर के बाहर सात से आठ बच्चों पर भी हमला कर दिया। जिसमें तीन के जख्म गहरा होने पर वैर पीएचसी से मंगलवार को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

सभी के एआरएस लगाई गई। इसमें चार वर्षीय आफिया के उल्टे पैर में, सात वर्षीय नेहा के सीधे हाथ में और 15 वर्षीय नईम के उल्टी जांघ पर घुटने से ऊपर गहरा जख्म हुआ है। शिवाली निवासी 12 वर्षीय निखिल ने बताया कि सोमवार रात घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक बंदर ऊपर से नीचे खड़ी बाइक पर कूदा। उसने अचानक हमला कर उल्टे कान पर काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iवैर से तीन बच्चों को लेकर परिजन आए। परिजनों के अनुसार तीनों को एक ही कुत्ते ने काटा था। इन सभी को एआरएस लगवा दी गई। मंगलवार को ओपीडी में सात को एआरएस और 150 लोगों को एआरवी लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed